.

.

.

.
.

आजमगढ़ : भाजपा कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों ने घर-घर सम्पर्क कर सीएए के बारे में जागरूक किया


कांग्रेस,सपा, बसपा ,वामपंथी, टुकड़े टुकड़े और एवार्ड वापसी गैंग के लोग नहीं चाहते की सशक्त और समृद्धशाली भारत का निर्माण हो -अखिलेश मिश्र 'गुड्डू' 

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में सभी मंडलों में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में चल रहे जनजागरण अभियान कार्यक्रम के द्वितीय चरण के आठवें दिन शुक्रवार को सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने घर-घर सम्पर्क कर सीएए के बारे में लोगो को जागरूक किया और टोल फ्री नंबर 8866288662 पर मिस्ड कॉल कर लोगों सीएए का समर्थन किया।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में भीमबर मंडल के बुढावे हिसाबुद्दीनपु गांव में और खरिहानी मंडल के मऊली गांव में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में चक्रपानपुर मंडल के उचेगांव में क्षेत्रिय महामंत्री सहजानंद राय के नेतृत्व में नगर के बदरका मुहल्ले में अजय सिंह के नेतृत्व में नगर के सिधारी मुहल्ले में, जिला मंत्री सतेन्द्र राय के नेतृत्व में नगर के हरबंसपुर मुहल्ले में पूर्व नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त और धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नगर के पाण्डेय बाजार व मुकेरीगंज मुहल्ले मे कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में जनजागरण अभियान कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर सम्पर्क किया और मिस्ड कॉल करवाया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के माध्यम से पाकिस्तान अफगानिस्तान और बंगलादेश के प्रताड़ित हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई धर्म के लोग जो 31 दिसम्बर 2014 तक भारत में प्रवेश कर चुके हैं को मानवता के आधार पर भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है, किसी भी भारतीय की नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान इस कानून में नहीं है। कांग्रेस वामपंथी, सपा, बसपा एवार्ड वापसी व टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग देश की जनता को झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं। इन लोगों ने देश को बदनाम करने देश की शान्ति और सौहार्द के वातावरण को खत्म करने की साजिशे रचने का कार्य किया है और जवानों के पराक्रम पर सबूत मांगते हैं। देश की जनता इनको कभी मांफ नहीं करेगी।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा ,वामपंथी, टुकड़े टुकड़े और एवार्ड वापसी गैंग के लोग नहीं चाहते की सशक्त और समृद्धशाली भारत का निर्माण हो इसलिए यह प्रतिदिन जनता को झूठ बोलकर गुमराह करने का कार्य करते हैं देश के प्रधानमंत्री का सम्मान करना इनके संस्कारों में नहीं है।
इस अवसर पर अरविन्द सिंह, सहजानंद पाण्डेय, माहेश्वरी कांत पाण्डेय, अजय दूबे , अजय सिंह, जंगबहादुर सिंह, शैलेंद्र तिवारी, सुनील चौहान, आशुतोष मिश्रा , रणंजय सिंह, श्रीकान्त मौर्या दीपक मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, आनन्द पाण्डेय, मयंक गुप्ता, विवेक निषाद, मृगांक शेखर सिन्हा,पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment