.

.

.

.
.

आजमगढ़ :बिलरियागंज में महिलाओं के बीच डेढ़ घंटे तक रहेंगी प्रियंका गांधी

आजमगढ़। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आजमगढ़ के बिलरियागंज में 12 फरवरी को डेढ़ घंटे मौजूद रहेंगी। सीएए के विरोध प्रदर्शन में शामिल रही महिलाओं और गिरफ्तार लोगों के  परिजनों के बीच दोपहर एक से ढाई बजे तक रहने के बाद वाराणसी लौट जाएंगी। उनके दौरे के दृष्टिगत पार्टी कार्यकर्ताओं में एक दिन पूर्व ही जबरदस्त उत्साह दिखा। प्रतिद्वंदी पार्टियों से जुड़े लोगों में भी हलचल होने से सियासी तापमान पूरे दिन बढ़ा रहा। कांग्रेस महासचिव का प्रोटोकाल मिलने के बाद सरकारी तंत्र भी सक्रिय हो गया है।
दरअसल, बिलरियागंज के मौलाना अली जौहर पार्क में पांच फरवरी को सीएए के विरोध में मुस्लिम महिलाओं के धरने के दौरान तड़के हंगामा, बवाल के बाद पुलिस ने आंसू गैस छोड़े गए थे। ओलमा कौंसिल के राष्ट्रीय सचिव समेत 20 लोगों की गिरफ्तारी के बाद से ही प्रतिरोध जारी है। कांग्रेस एवं सपा भी एक दूसरे को निशाने पर लिए हुईं हैं। जिले के सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बिलरियागंज पहले ही भेज चुके हैं। कांग्रेस भी ऐसा कर चुकी है। राजनीतिक पार्टी के लोग जेल में निरुद्ध लोगों से मिल भी चुके हैं। जिला प्रशासन को मिले प्रोटोकाल के मुताबिक एयरपोर्ट वाराणसी सुबह 9.45 बजे पहुंचेंगी। 9.45 बजे सड़क मार्ग के रास्ते दोपहर में एक बजे बिलरियागंज पहुंचेंगी। सुरक्षा के लिहाज से बिलरियागंज में फोर्स की ड्यूटी सुनिश्चित कर दी गई है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment