.

.

.

.
.

आजमगढ़ : सीएए-पर अभी भी भ्रम ! बुजुर्ग भी पंहुच रहे जन्म प्रमाण पत्र के लिए



64 से 50 वर्ष के लोगों ने भी जन्म प्रमाण के लिए किया है आवेदन 

आजमगढ़ : नागरिका संशोधन कानून (सीएए) और एनपीआर पर सरकार और जिला प्रशासन की ओर से लोगों में भ्रम को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं बुजुर्गों में जन्म प्रमाण पत्र की याद सताने लगी है। 64 साल की उम्र में भी जन्म प्रमाण पत्र की याद आने पर नगर पालिका का चक्कर लगा रहे हैं। मुबारकपुर नगर पालिका में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए होड़ मची है। लोग जन्मप्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। आजमगढ़ नगर पालिका में भी सात बुजुर्गों ने भी जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है।
नागरिका संशोधन कानून (सीएए) को लेकर 17 दिसंबर को प्रदर्शन के दौरान मुबारकपुर कस्बे में जगह-जगह रोड जाम कर लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था।  घटना के दूसरे दिन से ही प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों के बीच बैठक कर नागरिकता कानून को लेकर भ्रम को दूर करने का प्रयास किया। मुबारकपुर के अलावा जिला मुख्यालय पर भी मुस्लिम युवाओं,बुजुर्गों के साथ बैठक कर कानून से संबंधित पर्चें का वितरण कर लोगों को नागरिकता छीनने के डर को दूर किया।
प्रशासन के प्रयास के बाद भी लोगों में कुछ लोगों में नागरिकता कानून को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है। वास्तविक जानकारी न होने पर लोग नगर पालिका का चक्कर लगा रहे हैं। मुबारकपुर नगर पालिका कार्यालय में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए होड़ मची है। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करने वालों में कई ऐसे हैं,जिनकी उम्र 50 वर्ष हो गई है। इधर आजमगढ़ नगर पालिका में जन्म प्रमाण पत्र वालों में कुछ की उम्र 64 साल है।
मुबारकपुर में जन्म प्रमाण पत्र के लिए तीन गुना आवेदक बढ़ गए हैं। मुबारकपुर नगर पालिका क्षेत्र में एनआरसी के बाद से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदकों की संख्या तीन गुना बढ़ गई है। पहले नगर पालिका कार्यालय से हर माह लगभग डेढ़ से दो सौ तक जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाते थे। मगर इधर यह संख्या लगभग छह सौ तक पहुंच जा रही है। नगर पालिका के ईओ राजपति वैश ने बताया कि पहले जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग कम आते थे। मगर इधर 15 दिनों से अचानक प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वाले बढ़ते जा रहे हैं। नौजवान से लेकर 60 साल तक के लोग भी जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment