.

.

.

.
.

आजमगढ़ : बलिया डिपो की बस जब बाजार में पंहुची तो ख़ुशी से झूम उठे देवारा वासी

लोगों ने बस सेवा के लिए जिलाधिकारी और देवारा विकास सेवा समिति को दिया धन्यवाद 

बस चालक व परिचालक का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया

आजमगढ़ : देवारा के विकास को लेकर देवारा विकास सेवा समिति को मेहनत फल मिल गया। लम्बे संघर्ष के बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बलिया डिपो की बस जब सहदेवगंज बाजार में पहुंची तो क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। देवारावासियों ने इसके लिए जिलाधिकारी और समिति के प्रयासों को जमकर तारीफ किया। इसके बाद डिपो के चालक व परिचालक का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि लम्बे समय से देवारा विकास सेवा समिति द्वारा चिकित्सालय, सरकारी बसें, बैंक आदि की सुविधाओं को लेकर आवाज उठायी जा रही थी। मंगलवार को लम्बे संघर्ष के बाद बलिया डिपो के संचालन की संस्तुति विभाग द्वारा दी गयी। यह बस सहदेवगंज से कटानी बाजार, महराजगंज, परशुरामपुर, बिलरियागंज, जैगहा, आजमपुर, जुनैदगंज होते हुए आजमगढ़ मुख्यालय पहुचेगी।
देवारा विकास सेवा समिति के अध्यक्ष रामकेदार यादव ने बताया कि समिति के प्रयासों का आईना जनप्रतिनिधियों को देखते हुए समीक्षा करना चाहिए है। आगे और भी मांगों को लेकर समिति का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जो काम जनप्रनिधियों को करना चाहिए वह देवारा विकास सेवा समिति के कार्यकर्ता कर रहे हैं। श्री यादव ने इसका श्रेय जिलाधिकारी को दिया है। देवारा विकास सेवा समिति के अथक परिश्रम के बाद जब सरकारी बस देवारा विकास सेवा समिति के पदाधिकारियों व क्षेत्र की जनता द्वारा ड्राइवर और कंडक्टर को माला पहनाकर स्वागत किया गया।वीरेन्द्र यादव ने कहा कि समिति अपनी अन्य लोगों को लेकर आगे भी अपनी आवाज को बुलंद रखेगी ताकि आजादी के बाद से देवारावासियों के उपेक्षा की भरपाई हो सकें।
इस समय देवारा विकास सेवा समिति के उपाध्यक्ष दिलवर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष रामदुलार यादव, प्रमुख सदस्य हरीश चंद यादव, राम नयन यादव, दीपक चौहान, पराग शर्मा, टिल्ट्ठू यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment