.

.

.

.
.

आजमगढ़ : छाप रहे थे नकली नोट,एक गिरफ्तार,दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने 6700 मूल्य के नकली रुपये, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि सामान बरामद किया, मुख्य सरगना अभी फरार

आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह चुनुगपार गांव के पास से जाली नोट चलाने का प्रयास करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके पास से छह हजार सात सौ नकली रुपये, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि सामान बरामद किया। नोट छापने वाला मुख्य सरगना अभी फरार बताया गया है , गिरफ्तार युवक जाली नोटों को बाजार में चलाने का कार्य करता था।
जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विमलेश मौर्य शुक्रवार की सुबह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति नकली नोट की आपूर्ति करने के लिए जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक माखन सिंह, सुभाष सिंह, सिपाही सुजीत के साथ क्षेत्र के चुनुगपुर के पास कांबिग कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने संदिग्धावस्था में एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके पास ने नकली नोट बारामद हुई। गिरफ्तार ओरोपी की निशानदेही पर नकली नोट बनाने का उपकरण भी बरामद हुआ। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सलीम अहमद पुत्र मो. आजम निवासी जैराजपुर थाना बिलरियागंज का निवासी है। उसके पास से 100, 200 व 500 के 6700 रुपये नकली नोट बरामद हुआ है। उसकी निशानदेही पर एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर, बायोमैट्रिक प्रिंट डिवाइस, प्रिंटर की स्याही कागज आदि सामान बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त जालसाज कंप्यूटर से नोट को दोनों तरफ से स्कैन कर प्रिंट करता था। इसके बाद से ग्रामीण क्षेत्र में नकली नोटों को चलाते थे। इसका साथी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment