.

.

.

.
.

केवल नागरिकता देने का कानून है सी.ए.ए. किसी भी भारतीय की नागरिकता नहीं छिनेगी - ध्रुव सिंह

भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन अधिनियम पर चलाया जा रहा जनजागरण अभियान

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 सी.ए.ए. के सम्बन्ध में सभी मंडलों में जनजागरण अभियान के अंतर्गत संवाद व गोष्ठी का आयोजन कर, नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 का पत्रक बांटा गया।
बिलरियागंज मंडल अध्यक्ष उमेश गोंड़ की अध्यक्षता में ग्रामपंचायत अशरफपुर में जनजागरण अभियान कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह , जनजागरण अभियान कार्यक्रम के जिला संयोजक क्षेत्रिय कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश राय, श्रीकृष्ण पाल, रामपाल सिंह, वकार अहमद, सुफुरद्दीन, रविशंकर तिवारी, श्यामदेव मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि सी.ए.ए के माध्यम से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिन्दू, सिख,जैन,बौद्ध ,पारसी और ईसाई धर्म के अमानवीय यातनाएं झेलने वाले लोगों जो 31 दिसम्बर 2014 तक भारत में शरण लेने के लिए प्रवेश कर चुके हैं उनको ही नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है। भारत के किसी नागरिक की नागरिकता छीनने का प्रावधान नागरिकता संशोधन अधिनियम में नहीं है यह केवल नागरिकता देने का कानून है। लेकिन कांग्रेस और विरोधी दल अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए देश की जनता को गुमराह कर भ्रमित करने का कार्य कर रहें हैं। देश की जनता को कांग्रेस और विरोधी दल के नेताओं के झूठ और भ्रम में पड़ कर डरने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस और विरोधी दल नहीं चाहते कि देश में शांति और सौहार्द्र का वातावरण बना रहे और देश तरक्की की राह पर आगे बढ़े।
इसी क्रम में भीमवर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में सलाहुद्दीनपट्टी गांव और रौनापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार मौर्य की अध्यक्षता में मशुरीयापुर गांव में जनजागरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment