.

.

.

.
.

आजमगढ: पुलिस के हत्थे चढे दो गांजा तस्कर, कार से 20 किलो गांजा बरामद

पूर्वांचल के जिलों में करते थे गांजा सप्लाई, तरवां थाने की पुलिस को मिली कामयाबी 

आजमगढ। पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के अन्र्तगत तरवां थाने की पुलिस को शुक्रवार को एक सफलता हासिल हुई। मुखबीर की सूचना पर थानाध्यक्ष ने मयफोर्स के साथ दो लोगो को लगभग 20 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक तरवां संदीप यादव मय हमराह उप निरीक्षक गोपाल सिंह व अकीक अहमद द्वारा वाहनो की चेकिंग के दौरान एक कार को रोका गया जिसमे से तलाशी लेने पर लगभग 20 किलो नाजायज गांजा परमानपुर युनियन बैंक के पास से बरामद किया गया। कार सवार गांजा तस्कर अवनीश कुमार सिंह पुत्र अनन्त कुमार सिंह निवासी कुसिया बहरिया थाना जलालपुर जनपद जौनपुर तथा मनोज सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र हरेन्द्र सिंह नरायनपुर थाना मेहनाजपुर को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह लोग चोरी छिपे पूर्वांचल के कई जिलों में गांजा सप्लाई करते है। उन्होंने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त मनोज सिंह पूर्व में भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। वह जेल से हाल ही में छूटा था। पूछताछ में पता चला है कि वाराणसी से कार से गांजा लेकर मउ जनपद सप्लाई के लिए जा रहे थे। थानाध्यक्ष के अनुसार गांजे की किमत लगभग 80 हजार के आस पास आंकी जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment