.

.

.

.
.

आजमगढ़ : ग्राम स्वराज अभियान के तहत गांवों में सभी बूथों पर प्रवास करेंगे भाजपा पदाधिकारी

भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई कार्यशाला 

गांवों में केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा कर लेंगे सुझाव - हैदर अब्बास चांद, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को, जिला कार्यालय पर 1 दिसम्बर 2019 से 30 जनवरी 2020 तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के निर्वाण दिवस तक ग्राम स्वराज अभियान आधारित 2 माह के कार्यक्रम की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हैदर अब्बास चांद मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह व संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने किया । साथ में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी व क्षेत्रिय पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चों के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हैदर अब्बास चांद ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत मोर्चा पदाधिकारियों को आवंटित गांवों में सभी बूथों पर प्रवास करना है। दो माह में कम से कम आठ बार प्रत्येक सप्ताह उसी गांव में जाना है। कार्यकर्ताओं को कम से कम दो रात्रि बूथों पर प्रवास भी करना है। बूथों पर प्रवास के दौरान बूथ समिति के साथ बैठक करना केन्द्र व प्रदेश सरकार की पाकेट बुक कार्यकर्ताओं को देना है। बूथ पर सामाजिक समीकरणों की जानकारी लेना। गांवों में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री आवास, शौचालय उज्जवला, किसान ऋण माफी योजना, सौभाग्य योजना, पेंशन आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से चर्चा करना व लाभार्थियों से घर घर जाकर सम्पर्क करना , उनके विचार जानना व और बेहतर कैसे किया जा सकता है इसकी भी जानकारी लेना। गांव के प्रभावी मतदाता , युवा, महिला, किसानों वरिष्ठजनों, प्रधान, बी.डी.सी. , शिक्षक, अधिवक्ता, रिटायर्ड अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मिलकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करना उनके सुझावों को नोट करना।
जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान 1 दिसम्बर 2019 से 30जनवरी 2020 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस तक चलना है। गांधी संकल्प यात्रा में जिन गांवों में पदयात्रा नहीं हुई थी उन्ही गांवों का चयन करना है। जिले में प्रतिदिन की रिपोर्टिंग और मानीटरिंग के लिए भी टीम का गठन किया जाएगा। 30 जनवरी 2020 को समापन कार्यक्रम आवंटित गांवों में करना है। जिसमें स्वच्छता, सेवा, सिंगल यूज प्लास्टीक जल संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित करना है। सभी कार्यकर्ता ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे मनोयोग से लग जाए।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा घनश्याम पटेल, जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, पंकज सिंह कौशिक, पवन सिंह मुन्ना, विनोद उपाध्याय, हरिप्रकश राय हरिवंश मिश्रा, सतेन्द्र राय, महेंद्र मौर्या, विवेक सिंह सोनू, अभिषेक जायसवाल, अरविन्द राय, विवेक निषाद, विनय प्रकाश गुप्त, ठाकुर प्रसाद, विभा बरनवाल, बबिता जसरासरिया, पूनम सिंह, सुक्खू राम भारती, आनन्द गुप्ता, कमलेंद्र मिश्रा, परवेज आजमी, एकलव्य पान्डेय, आशुतोष पाठक, धन्नजय राय, दीलीप मिश्रा, शैलेंद्र अग्रवाल, चन्द्र, पाल सिंह, मिथिलेश चौरसिया, मृगांक शेखर सिन्हा,

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment