.

.

.

.
.

नए जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए संघर्षरत रहें हैं,पार्टी को मजबूत करेंगे-अखिलेश मिश्र


भाजपा आजमगढ़ सदर के नए जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह का मेहनगर और रानीपुर रजमो मंडल में हुआ स्वागत 

आजमगढ़ : भाजपा आजमगढ़ सदर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह का मंगलवार को सदर विधानसभा के मेहनगर मंडल और रानीपुर रजमो मंडल में मंडल अध्यक्ष मेहनगर कृष्ण बिहारी सिंह और रानीपुर रजमो मंडल अध्यक्ष आलोक पटेल के नेतृत्व में निरंजन जी कुटी पर दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू मौजूद रहे।मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए संघर्षरत रहें हैं आज नेतृत्व ने उनकेे कन्धों पर आजमगढ़ सदर के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं पूरे विश्वास से यह कह सकता हूं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आजमगढ़ सदर में भाजपा को और दृढ़ करने का कार्य करेंगे। आजमगढ़ के विकास के लिए भाजपा की मजबूती आजमगढ़ को विकसित करने में सहायक बनेगी। इस अवसर पर आजमगढ़ सदर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि भाजपा ही मात्र ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता अपनी मेहनत और ईमानदारी के बल पर पार्टी का बड़ा से बड़ा पद प्राप्त कर सकता है। मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को भाजपा शीर्षनेतृत्व ने आजमगढ़ सदर के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप कर मेरा सम्मान बढ़ाया है। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा। मैं कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हर संघर्ष करने केलिए सदैव तत्पर हूं। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ सबको साथ लेकर आजमगढ़ के विकास के लिए कार्य करूंगा। कोई भी कार्यकर्ता और आजमगढ़ की जनता अपनी समस्या के लिए कभी भी मुझसे फोन पर बात कर सकता है या मुझसे व्यक्तिगत रूप से जिला कार्यालय पर 9 बजे से 11 बजे तक मिल सकता है। कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है। कार्यकर्ता 30 जनवरी तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे मनोयोग से लग जाए और आजमगढ़ में भाजपा को और मजबूत करने के लिए कार्य करें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment