.

.

.

.
.

आजमगढ़ : एम डी ग्रुप कंट्रक्शन लहबरिया के तत्वाधान में हुआ कम्बल वितरण

असहाय लोगों को कंबल वितरण करना व निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगवाना पुनीत कार्य -प्रियंका प्रियदर्शनी 

 मुहम्मदपुर : आजमगढ़ : एम डी ग्रुप कंट्रक्शन लहबरिया के तत्वाधान में लहबरिया गांव में शनिवार को मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी निजामाबाद प्रियंका प्रियदर्शनी के हाथों कंबल वितरण का शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर में कुल 360 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया। उप जिलाधिकारी निजामाबाद ने कंबल वितरण के बाद एम डी ग्रुप कंट्रक्शन द्वारा चल रहे दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर में भी पहुँच कर जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने कहा कि ठंड से बचने के लिए गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरण करना व निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगवाना यह एक पुनीत कार्य है । इस तरीके का आयोजन सभी समर्थ लोगों को करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में थानाध्यक्ष गंभीरपुर विजय प्रकाश सिंह ने इसे एक नेक पहल बताया। दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन भी भीड़ लगी रही। दिन डॉ एस सिंह चौहान ने 125 एवं डॉ एस के बंगाली द्वारा 53 मरीजों को निःशुल्क इलाज व दवा दी गयी। इस अवसर पर मुख्य रूप से मो दानिश, शहंशाह ,शहजाद अहमद ,इमरान , मो नातिक, इरशाद ,प्रधान अल्ताफ खान, मो शैफ , आदि लोग उपस्थित रहे एम डी ग्रुप कंट्रक्शन के प्रोपराइटर मो दानिश ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment