.

.

.

.
.

आजमगढ़ : दुष्कर्म में संलिप्त लोगों को चौराहे पर फांसी की सजा दी जाए- जागो नारी शक्ति संगठन

बेटियों को न्याय नहीं मिलेगा तो आक्रोश में जनता खुद न्याय करना शुरू करेगी तो कोई फूलनदेवी बनेगी तो कोई काली, दुर्गा और कोई लक्ष्मीबाई बनेगी- कुसुमलता , जागो नारी शक्ति संगठन

आजमगढ़ : जागो नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजसेविका कुसुमलता ने संगठन की महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री को संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा। हैदराबाद में हुई महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद जघन्य हत्या से आक्रोशित संगठन की महिलाओं का कहना है कि जब महिलाओं की बात आती है तो कानून व्यवस्था डगमगा जाती है। अपराधी खुलेआम घूमते हैं और मनमानी करते हैं। बेटी और महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस करती हैं। जब सुरक्षा की बात होती है तो बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन होता कुछ नहीं है। मामला कोर्ट-कचहरी व फाइलों में दब जाती है। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून बनाया जाए की दुष्कर्म में संलिप्त लोगों को चौराहे पर फांसी की सजा दी जाए। ऐसे कानून केंद्र सरकार को पास करना चाहिए ताकि बहन-बेटियां सुरक्षित हो सकें। नहीं तो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह से गलत साबित हो जाएगा। आज हर महिला व बेटी अपने को असुरक्षित पाकर लड़की के रूप में जन्म लेने पर अफसोस करती हैं। इन विषयों को गंभीरता पूर्वक कानून बिल पास कर महिला जनकल्याण के लिए सही होगा। उन्होंने कहा कि बेटियों को न्याय नहीं मिलेगा तो आक्रोश में जनता खुद न्याय करना शुरू करेगी तो कोई फूलनदेवी बनेगी तो कोई काली दुर्गा और कोई लक्ष्मीबाई रानी बनेगी। अपनी सुरक्षा के लिए खुद सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment