.

.

.

.
.

लालगंज :पुरातन संस्कृति के परिचय को संघ के स्वयं सेवकों ने निकाली साहसिक यात्रा

यात्रा का उद्देश्य ऐतिहासिक, पौराणिक व दर्शनीय स्थलों का दर्शन कराना है

लालगंज : आजमगढ़ : पुरातन संस्कृति से युवाओं को परिचित कराने को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा साहसिक यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों स्वयं सेवक साइकिल से लालगंज क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पल्हना के पाल्हमेश्वरी धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। लोगों ने जलपान की व्यवस्था भी की। जय श्री राम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
गुरुवार को लालगंज के केशव भवन स्थित आरएसएस कार्यालय में स्वयं सेवक एकत्रित हुए। जिला संघ चालक राम बिहारी गिरी ने भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। साइकिलों के साथ भगवा ध्वज लेकर सैकड़ों स्वयं सेवक इस यात्रा में शामिल हुए। यात्रा लालगंज के बाइपास से मसीरपुर मोड़, कोटा नर्सिंगपुर होते हुए पल्हना धाम पर पहुंची। प्रांत प्रचारक बैरिस्टर ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य ऐतिहासिक, पौराणिक व दर्शनी स्थलों का दर्शन कराना है। जिससे हम अपनी चिर पुरातन संस्कृति का दर्शन कर गौरवान्वित हों एवं समाज निर्माण में योगदान दें। स्वयं सेवकों ने पल्हमेश्वरी देवी का दर्शन किया और मंदिर परिसर में साफ-सफाई की। इस अवसर पर सह प्रांत कार्यवाह सुरेश शुक्ला, नगर प्रचारक मनीष, भाजपा के जिला महामंत्री ध्रुव सिंह, सुग्रीव उत्कर्ष तिवारी, प्रधानाचार्य अजय कुमार दुबे व विकास सेठ सहित अन्य राष्ट्रीय स्वयं संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment