.

.

.

.
.

जहानागंज : ताल में मछली मारने गए राजगीर की डूबने से मौत

ग्रामीणों के प्रयास से दूसरे दिन सुबह शव बरामद हो पाया

आजमगढ़ : जहानागंज थाने के असोना गांव के ताल में बुधवार को दोपहर में मछली मारने गए 45 वर्षीय राजगीर की पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से दूसरे दिन गुरुवार को सुबह शव बरामद हो पाया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
असोना गांव निवासी वंशी राजभर पुत्र पतिराम राजभर राजगीर का काम करता था। बुधवार को काम न मिलने पर दोपहर में अपने एक साथी के साथ असोना ताल में मछली मारने के लिए गया था। ताल के पास से ही गुजरने वाली सिक्सलेन के निर्माण के लिए मिट्टी निकाला गया है। मिट्टी निकालने से लगभग 15 फीट गड्ढा हो गया है। गड्ढे में पानी भरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि मछली मारते समय वंशी पानी में डूब गया। एक साथी ने डूबते देख बचाने का प्रयास किया, मगर बचा नहीं पाया। घटना के बाद से ही ग्रामीण शव की तलाश में जुट गए थे। गुरुवार को सुबह शव बरामद हो पाया। मृतक के पास तीन पुत्र और तीन पुत्री है। मौत से परिवार में कोहराम मचा रहा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment