.

.

.

.
.

निजामाबाद : बंद मकान का ताला तोड़ चोर लाखों का सामान समेट कर फरार हुए

कस्बे में बढ़ी चोरी की घटना से बाजार के लोगों में दहशत है

आजमगढ़ : निजामाबाद कस्बे के वार्ड नंबर छह में एक बंद मकान का ताला तोड़ कर गुरुवार की रात अज्ञात चोर लाखों का सामान समेट कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार घर में तालाबंद कर बाहर  रहता है। घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को शुक्रवार की सुबह हुई। कस्बे में बढ़ी चोरी की घटना से बाजार के लोगों में दहशत है। नगर पंचायत निजामाबाद के वार्ड नंबर छह के निवासी हरि मद्धेशिया पुत्र गोवर्धन मद्धेशिया को दो मंजिला मकान है। परिवार के लोग घर में ताला लगाकर हरियाणा के फरीदाबाद में रहते हैं। गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने घर के मेन दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर घुसे। घर के भीतर रखे कीमती जेवरात, साड़ियां और घर के बहुत से कीमती सामान को उठा ले गए। इसकी जानकारी शुक्रवार को पड़ोसियों ने मकान मालिक को दी। मकान मालिक ने एक नजदीकी रिश्तेदार को फोन कर मौके पर भेजा। रिश्तेदार ने पुलिस को घटना से अवगत करया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच का जांच में जुट गई। रिश्तेदार ने अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी है। निजामाबाद थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नगर वासियों ने बताया जा रहा है कि प्रशासन के ढीले रवैए के कारण तरह की घटनाएं नगर में घट रही है। अगर प्रशासन मुस्तैदी से अपना काम करें तो या घटना नहीं घटेगी। इधर 48 घंटे के भीतर छोटी-बड़ी कई चोरियां निजामाबाद में हो चुकी है। जिसका खुलासा पुलिस प्रशासन नहीं कर पा रहा है, चोरी की घटना बढ़ती जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment