.

.

.

.
.

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक व अन्य नेताओं का हुआ जोरदार स्वागत

पूर्व विधायक रामजग राम, सिंगारी गौतम व श्यामदेव चौहान ने लखनऊ में राष्ट्रिय अध्यक्ष के समक्ष ली सपा की सदस्यता 

समर्थकों संग पार्टी कार्यालय पंहुचे तो हुआ जोरदार स्वागत 

आजमगढ़: जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय आजमगढ़ पर लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक रामजग राम, ब0स0पा0 की वरिष्ठ नेत्री रह चुकी व कांग्रेस की महिला उपाध्यक्ष सिंगारी गौतम, ब0स0पा0 के वरिष्ठ नेता श्यामदेव चौहान ने सैकड़ों साथियों के साथ जिला पार्टी कार्यालय पहुॅचे वहाॅ पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव एवं दुर्गा प्रसाद यादव विधायक व अन्य पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
पूर्व विधायक रामजग राम ने कहा कि देश में साम्प्रदायिक व पूॅजीवादी ताकतों ने धर्म की आड़ में पिछड़े, दलितों व अल्पसंख्यकों को उनके संवैधानिक अधिकारों को समाप्त करने का काम कर रही है। आरक्षण, बेरोजगारी, मॅहगाई, किसानों की दुर्दशा, किसानों, मजदूरों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं पर सरकार की कोई चिन्ता नहीं है। गरीबों, पिछड़ों, दलितों के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति समाप्त की जा रही है। छात्रों की फीस दोगुना बढ़ा दी गई है।
सिंगारी गौतम व श्यामदेव चौहान ने कहा कि मँहगाई के कारण गरीबों के बच्चे वैसे ही नहीं पढ़ पा रहे थे। मन्दिर निर्माण के लिए तथा दशहरा, दीपावली व संगम स्नान के लिए लाखों रूपये खर्च किये जा रहे हैं लेकिन आम आदमी दवा के अभाव में अकाल मौत का शिकार हो रहे हैं। माक्र्स ने कहा था धर्म अफीम है। जिस तरह अफीम खाने के बाद आदमी चैतन्य शुन्य हो जाता है उसी तरह धर्म आदमी को बना देता है। मन्दिर का लाभ चन्द लोगों को मिलता है।
सर्वोच्च न्यायालय ने भाजपा व कांग्रेस को कानून तोड़ने का जिम्मेदार बताया सन् 1949 में जबरदस्ती वहाँ मूर्ति रखा जाना व सन् 1992 में भाजपा द्वारा मस्जिद शहीद किया जाना दोनों गलत साबित है। मुलायम सिंह यादव द्वारा सन् 1990 में संविधान व कानून दोनों का सम्मान करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिये थे सर्वोच्च न्यायालय के फैसले में यह स्पष्ट है कि मन्दिर तोड़कर मस्जिद नहीं बनायी गयी। इस बात से भाजपा व उसके अनुसांगिक संगठनों ने जनता को गुमराह कर नफरत का वातावरण बनाया और जिससे देश में दंगे फसाद एवं हजारों लोगों के मारे जाने व धन की हानि हुई।
सम्मिलित होने वाले सभी नेताओं ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र संविधान व आरक्षण खतरे में है। भाजपा संविधान को ही बदलना चाहती है। इस समय देश में भाजपा का एक मात्र विकल्प समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही हैं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सभी धर्म निरपेक्ष, लोकतांत्रिक ताकतें एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव, राजेश यादव, कैलाश यादव, राजाराम सोनकर, रामानुज सिंह, निवर्तमान महिला जिलाध्यक्ष बबिता चैहान, महेन्द्र चैहान, हंसराज चैहान, महेन्द्र गौंड़, रामअवध चैहान, सर्वेश चैहान, राजेश यादव आदि लोगों ने स्वागत किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment