.

.

.

.
.

आजमगढ़: सपा नेताओं ने पूर्व सांसद रमाकांत यादव का पार्टी कार्यालय आगमन पर किया स्वागत

योगी सरकार केवल अयोध्या, बनारस व इलाहाबाद को पर्यटन केन्द्र बनाने के नाम धन लुटाने का काम कर रही है - पूर्व सांसद रमाकान्त यादव 

रमाकान्त यादव के समाजवादी पार्टी में आने से पार्टी की ताकत बढ़ी है - हवलदार यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष

आजमगढ़: पूर्व सांसद रमाकान्त यादव को कलेक्ट्री कचहरी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में विधायकों व पदाधिकारियों ने फूलमाला से लाद दिया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने पूर्व सांसद के पार्टी में सम्मिलित होने पर स्वागत करते हुए कहा कि रमाकान्त यादव के समाजवादी पार्टी में आने से पार्टी की ताकत बढ़ी है। दमन, अत्याचार, पुलिस व दबंगों द्वारा जनता का किये जा रहे उत्पीड़न के विरूद्ध एक होकर लड़ेंगे व संघर्ष करेंगे।
पूर्व सांसद रमाकान्त यादव ने कहा कि योगी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार को गरीबों, किसानों, बेरोजगारों की चिन्ता नहीं है न तो उनके लिए बजट है। केवल अयोध्या, बनारस व इलाहाबाद को पर्यटन केन्द्र के नाम धन लुटाने का काम हो रहा है। उसका फायदा चन्द बड़े लोगों, मठाधीशों व महन्तों को होगा। 80 प्रतिशत जनता का मॅहगाई के कारण जीना दूभर हो गया है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि अस्पतालों में दवा नहीं है। जिला अस्पताल से 108 कर्मचारियों की सेवा समाप्त किये जाने से मरीजों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। पी0जी0आई0 मेडिकल कालेज चक्रपानपुर की मान्यता रद्द हो गयी है। धान की खरीदारी के लिए अभी क्रय केन्द्र ही नहीं खुले।
विधायक संग्राम यादव ने कहा कि उपचुनावों में भाजपा का घमण्ड चूर हुआ। साम, दाम, दण्ड, भेद अपनाकर भी समाजवादी पार्टी को नहीं रोक पाई। सरकार अयोध्या पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लेकर साम्प्रदायिक तनाव पैदा करना चाहती है। लेकिन जनता उनके तिकड़म में नहीं आने वाली है।
बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया।
बैठक में विधायक आलमबदी आजमी, पूर्व एम0एल0सी0कमला प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल, लालमनि राजभर, हरिश्चन्द्र यादव, डा0हरिराम सिंह यादव, रामदरश यादव, हंसराज यादव, शोभनाथ यादव, अशोक यादव, रामआसरे चैहान, राजनरायन यादव, जिला पंचायत सदस्य, शिवमूरत यादव, शिवनरायन सिंह, रामानुज सिंह, शिवसागर यादव, राजेश यादव, रामप्रवेश यादव, आशा यादव, गुड्डी देवी, बबिता चैहान, भानुमति सरोज, अनीता चैहान, ग्यान्ती चैहान, विभूति सरोज, वीरेन्द्र यादव, इन्द्रभूषण, वेद प्रकाश यादव, अजीत राव, मेराज अहमद, देवनाथ साहू आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment