.

.

.

.
.

मोदी सरकार की ही रिपोर्ट,गंभीर अपराधों में योगी राज में प्रदेश अव्वल है - नदीम जावेद, कांग्रेस

राजनीति में कुछ भी स्थाई नहीं होता, हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव में हम मजबूत हुए हैं- नदीम जावेद , राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ 

आजमगढ़ : कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रवक्ता नदीम जावेद ने कहा कि वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव उम्मीदों का चुनाव था और देश की जनता ने कल्पना के विपरीत भाजपा को स्पष्ट बहुमत प्रदान किया लेकिन जनता की उम्मीदों को सरकार ने तोड़ दिया। देश में बेरोजगारी बढ़ी है। 45 वर्ष के रिकार्ड टूट चुके हैं। 90 लाख लोग रोजगार से बाहर किए गए। 18 से 23 वर्ष के 74 फीसद छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़े हैं। गंभीर अपराधों में प्रदेश नंबर वन हो गया है। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि केंद्र सरकार के आंकड़े बता रहे हैं।
कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रैदोपुर में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इकोनॉमी के मामले में पांचवें से सातवें पायदान पर देश पहुंच गया है और हमारे प्रधानमंत्री पांच ट्रिलियन डालर की बात कर रहे हैं। हालत यह है कि सरकार ने आरबीआइ से 1 लाख 76 हजार करोड़ रुपये लिया है और आरबीआइ को सोना बेचना पड़ रहा है। श्री जावेद ने कहा कि स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू नहीं हुई। सरकार भारत को आरसेप देशों के समूह का हिस्सा बन देश को चीन और न्यूजीलैंड कजैसे मुल्कों की कंपनियों के लिए डंपिंग ग्राउंड बनाना चाहती थी लेकिन कांग्रेस के विरोध के कारण उसे पीछे हटना पड़ा।देश में कांग्रेस की कमजोर हालत के सवाल पर कहा कि ऐसा नहीं है। राजनीति में कुछ भी स्थाई नहीं होता। हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव में हम मजबूत हुए हैं। महाराष्ट्र में तो गैर भाजपा सरकार बनने की संभावना प्रबल हो गई है। बताया कि भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस दस दिवसीय राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने जा रही है। इसके तहत बुधवार से दो दिन जनता के बीच पर्चा वितरण किया जाएगा। आठ व नौ नवंबर को नुक्कड़ सभाएं होंगी और उसके बाद दस व ग्यारह को सभी बाजारों में प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष द्विवेदी ने जावेद का परिचय दिया और कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने स्वागत किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment