.

.

.

.
.

पद्मश्री उषा किरण खान ने आरकेएम कैंपस में छात्र-छात्राओं के बीच मनाया अपना 75 वां जन्मदिन


पदम् श्री उषा किरण खान के जन्म उत्सव पर छात्राओं ने रंगोलियां बना मनाया दीपोत्सव

प्रख्यात लेखिका से छात्र-छात्राओं ने किया संवाद, प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को मिला पुरस्कार 

सगड़ी: (आज़मगढ़ ) : सगड़ी तहसील क्षेत्र के धनछुला स्थित आरकेएम कैंपस में प्रख्यात लेखिका पद्मश्री व भारत भारती सम्मान से सम्मानित उषा किरण खान का जन्मदिन उत्साहपूर्वक उनकी उपस्थिति में मनाया गया। वही उनसे छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने संवाद किया । उनके जन्मदिन पर विद्यालय में विविध कार्यक्रम का आयोजन व प्रतियोगी छात्रों को पुरस्कार वितरण भी किया गया।
आरकेएम कैंपस में नवांतरण विषय के तहत शिक्षा साहित्य कला संस्कृति मंच पर सुप्रसिद्ध लेखिका पद्मश्री उषा किरण खान मौजूद रहीं। उनके 75 में जन्म दिवस के अवसर पर विद्यालय परिवार के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उषा किरण खान ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित उषा किरण खान को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। वही इस अवसर पर आयोजित दीपोत्सव में सम्मिलित प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाई गई रंगोली का निरीक्षण प्रख्यात लेखिका ने किया। वही लेखक से संवाद में 'दूब धान' कहानी पर प्रसिद्ध लेखिका डॉ अर्चना त्रिपाठी और डॉक्टर भावना शेखर ने परिचय कराया साथ ही छात्र-छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं के संवाद का सुप्रसिद्ध लेखिका ने जवाब दिया। आरकेएम कैंपस की निदेशिका डाॅ. सुनीता सिंह ने अपने संबोधन में उनके लेखन में यथार्थ की मजबूती, अंकुरण उजाले से आच्छादित व बाढ़ से सामाजिक बिखराव से पुनर्निर्माण तक की झलक दिखलाई उनकी सृजन हार भामती, पानी पर लकीर कुछ रचनाओं पर भी प्रकाश डाला। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नम्रता, राजीव कुमार , आदित्य सिंह ,सुषमा और निबंध प्रतियोगिता में वंशिका ,नेहा मिश्रा, मोहम्मद अफजल रंगोली प्रतियोगिता में वंशिका आंचल, करीना, रिमझिम अरोड़ा , युवराज व सुधांशु मेहंदी प्रतियोगिता में नेहा सिंह, ज्योति, प्रभा, सना परवीन, शालिनी सिंह, को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कुलदीप व पिंटू ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्देशिका डॉ सुनीता सिंह ने किया।
इसमें मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ. सतीश , डॉ सोनी पांडे, कमलदीप , मीनाक्षी , पवन , सुलेह समस्त शिक्षक व विद्यार्थी लोग उपस्थित रहे।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment