.

आजमगढ़ : भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्ष से आठ लोग घायल

रौनापार थाना क्षेत्र के कांतिपुर गांव में रविवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए

आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के कांतिपुर गांव में रविवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। लाठी -डंडा से हुई मारपीट में दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गए। एक पक्ष से तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कांतिपुर गांव निवासी घायल 58 वर्षीय हरिहर पुत्र स्व. झुनझुन सिंह का पड़ोसी से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। बीच सुलह समझौता हो गया था। इस समय विवादित भूमि पर सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा था। इसे लेकर रविवार की सुबह गाली - गलौज होने लगी। इसी बीच विपक्ष के चार-पांच लोगों ने लाठी -डंडा से हमला कर दिया। हमले में एक पक्ष से हरिहर, 48 वर्षीय गोकुल पुत्र झुनझुन सिंह, 19 वर्षीय प्रदीप पुत्र गोकुल घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से 53 वर्षीय रामबृक्ष, 32 वर्षीया सुनीता, 39 वर्षीय पवन, 29 वर्षीय राकेश, 40 वर्षीया बिंदुमती घायल हो गई।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment