मृतक एक सप्ताह से घर से लापता था, परिवार में मचा कोहराम
आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी गांव के पास नाले में रविवार की सुबह स्कूल बस चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक एक सप्ताह से घर से लापता था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। क्षेत्र के सराय सागर , मालटारी निवासी 48 वर्षीय राजेन्द्र वर्मा पुत्र राम यादव वर्मा निजी विद्यालय में बस चलाता था। परिजनों ने बताया वह छह अक्तूबर को घर से बाजार के लिए गया था। उसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा। परिवार के लोग उसकी तलाश किए ,लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह मालटारी के पास नाले में सड़क से करीब सौ मीटर की दूरी पर उसका शव पाया गया। परिजनों ने उसकी पहचान की। मौत की सूचना घर पर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सावित्री सहित अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक को तीन पुत्र व एक पुत्री है। वह चार भाई में बड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Blogger Comment
Facebook Comment