.

प्रयास महिला मोर्चा ने भैया दूज पर सर्वधर्म सह-भोज आयोजित कर भाइयों के लिए की प्रार्धना


आजादी के आंदोलन में भारतीयों की एकजुटता का लोहा अंग्रेजों ने भी माना है -प्रतिमा पांडे , अध्यक्ष प्रयास महिला मोर्चा

भैया दूज का त्योहार भाई-बहन के अपार प्रेम और समर्पण का प्रतीक है -शमशाद अहमद, उपाध्यक्ष प्रयास 

आजमगढ़: सामाजिक समरसता गंगा जमुनी तहज़ीब की रवायत के लिए भैया दूज पर प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा देरशाम सह-भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर भारत में भाइयों की सलामती के लिए बहनों ने जहां व्रत रख कर गोधना कूटा वही प्रयास समाज संगठन की मातृ शक्ति इकाई ने गंगा जमुनी तहजीब को नया आयाम देते हुए मुस्लिम भाइयों सहित सभी जाति धर्मों के लिए सहभोज का आयोजन किया तथा उनके सलामती और आरोग्य के लिए ईश्वर से प्रर्थना की।
प्रयास महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रतिमा पांडे ने बताया भारत अपनी विविधता और सांस्कृतिक साझी विरासत के लिए विश्व भर में जाना जाता है। आजादी के आंदोलन में भारतीयों की एकजुटता का लोहा अंग्रेजों ने भी माना है। उन्होंने कहा हमारे सभी समकालीन भाई-बहन हमारी ताकत है, उनकी सलामती हमारी हिफाजत है। हमने सदियों से दूसरे का सौहार्दपूर्ण वातावरण में सहयोग किया है। हमारा हर एक भाई हमारा भरोसा है। वक्त पड़ने पर इन्होंने विश्वास परोसा है इसलिए हम बहनों ने भाइयों की सलामती के साथ उन्हें सहभोज का न्योता दिया जिस में शामिल लोग सामाजिक समरसता को नया आयाम दे रहे हैं।
प्रयास उपाध्यक्ष शमसाद अहमद ने कहा कि त्योहार भाई-बहन के अपार प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। मान्यता है कि भाई दूज के दिन अगर भाई-बहन यमुना किनारे बैठकर साथ में भोजन करें तो यह अत्यंत मंगलकारी होता है।
आंगतुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए प्रयास अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि समरसता के बल पर ही समाज खड़ा है। प्रयास हमेशा समाज को जोड़ने के लिए भरसक प्रयास करेगा। श्री सिंह ने आगे बताया कि दीवाली के दो दिन बाद आने वाले इस त्योहार को यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन मृत्यु के देवता यम की पूजा का भी विधान है।
इस अवसर पर रणजीत सिंह, राजीव शर्मा, सुनील यादव, शिव प्रसाद पाठक, घनश्याम मौर्य, प्रतिमा पाण्डेय, संवेदना प्रकाश, नीलम सिंह, प्रतिमा राय, शैल श्रीवास्तव, सुरेंद्र लाल डॉ हरगोविंद विश्वकर्मा शमशाद अहमद डॉ इमरान अहमद, मेराज, अनिल, हरिश्चंद्र, वरुण राय, ओम नारायण श्रीवास्तव शिव कुमार सैनी धर्मेंद्र सनोज शाश्वत राय मनोज सैनी, विराट, सर्वज्ञ, अंगद साहनी, जयदीप साहनी, संदीप साहनी, राकेश राय, धनश्याम मौर्य आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment