.

.

.

.
.

नीमा आज़मगढ़ इकाई के द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस और धन्वंतरि जयंती कार्यक्रम हुआ

आयुर्वेद सिर्फ चिकित्सा ही नहीं, वरन एक जीवनशैली है -डॉ. अक्षय लाल, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी

आजमगढ़ : नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) आज़मगढ़ इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं धन्वंतरि जयंती कार्यक्रम का आयोजन ग्रैंड हॉस्पिटल सिधारी के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अक्षय लाल रहे। सर्वप्रथम अतिथि डॉ. अक्षय लाल, अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. वी.एस. सिंह, महिला फोरम अध्यक्ष डॉ. आरती सिंह ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित तथा आरती करके औपचारिक रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उपस्थित सभी चिकित्सकों ने धन्वंतरि वंदना का गान किया। तत्पश्चात डॉ. वी.एस. सिंह, डॉ. पी.एन. मिश्रा और डॉ. मुकेश पाण्डेय ने माल्यार्पण करके अतिथि महोदय का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि डॉ. अक्षय लाल ने कहा कि आज पूरे देश में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस और धन्वंतरि जयंती मनाई जा रही है। आयुर्वेद के बारे मे बोलते हुए उन्होंने कहा कि आयुर्वेद सिर्फ चिकित्सा ही नहीं है, वरन यह एक जीवनशैली है। इसके अतिरिक्त जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसीलिए आज पूरी दुनिया आयुर्वेद को अपनाने पर जोर दे रही है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. वी.एस. सिंह ने कहा कि भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से उत्पन्न हुए और उन्होंने विश्व को आयुर्वेद के रूप में अमृत समान चिकित्सा प्रदान की। डॉ. पी.एन. मिश्रा ने वर्तमान परिवेश में आयुर्वेद की अनिवार्यता पर जोर देते हुए इसे प्रमुख चिकित्सा पद्धति बताया। अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अक्षय लाल से अनुरोध किया कि जितने भी चिकित्सकों ने रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया है, उनका तत्काल रजिस्ट्रेशन कर दिया जाए, जिससे वे किसी भी परेशानी से बच सकें। कार्यक्रम के अंत मे नीमा आज़मगढ़ परिवार ने अतिथि महोदय को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. मनीष राय, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. चंद्रकेश कुमार, डॉ. चक्रधर दूबे, डॉ. ए.के. बरनवाल, डॉ. दीपिका बरनवाल, डॉ. वेद प्रकाश सिंह, डॉ. आरती सिंह, डॉ. उत्कर्ष आर्या, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. रजत नरायन सिंह, डॉ. शिशिर मिश्रा, डॉ. वी.एस. सिंह, डॉ. मुकेश पांडेय, डॉ. डी.डी. सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वी.एस. सिंह ने तथा संचालन डॉ. डी.डी. सिंह ने किया।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment