.

.

.

.
.

नारी शक्ति संस्थान द्वारा आयोजित डांडिया महोत्सव वर्ष-10 का जोरदार समापन हुआ


समूह डांडिया नृत्य, जूनियर बालिका ड्रेस एवं डांस व सीनियर बालिका ड्रेस एवं डांस, महिला  ड्रेस एवं डांस व म्यूजिकल डांडिया, कुर्सी दौड सभी के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा

आजमगढ़: नारी शक्ति संस्थान की ओर से आयोजित नारी शक्ति डांडिया महोत्सव वर्ष-10 का जोरदार समापन नगर के कटरा स्थित श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में हुआ। सर्वप्रथम आदिशक्ति मां दुर्गा के समक्ष संस्था के संरक्षक मंडल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का विधिवत शुभांरभ किया गया। महोत्सव में शामिल छोटी बच्चियों में से नवदुर्गा का चयन कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनका पूजन अर्चन कर मनमोहक आरती उतारी गयी।
महोत्सव मे समूह डांडिया नृत्य, जूनियर बालिका ड्रेस एवं डांस व सीनियर बालिका ड्रेस एवं डांस, महिलाएं डेªस एवं डांस व म्यूजिकल डांडिया कुर्सी दौड सभी के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। सबसे बड़ा तेरा नाम, हो शेरो वाली आदि गानों पर महिलाओ ने जो थाप बनाया माता के चरणों में अभिषेक करती नजर आयी। प्रतियोगिता पर निर्णायक मंडल बारीकी से नजर रखे हुए था।
संस्था सचिव डा पूनम तिवारी ने बताया कि समूह डांडिया नृत्य में शक्ति स्वरूपा ग्रुप प्रथम, फाइन आर्ट सेंटर द्वितीय व राजपूताना ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। वहीं डांस प्रतियोगिता में जूनियर बालिका डांस में लावण्या प्रथम, एंजल द्वितीय व परी तीसरे पर रही। सीनियर में आकांक्षा प्रथम, पूर्वी श्रीवास्तव द्वितीय, शुभ्भ्रा राय तीसरे पर रही। इसके बाद डांडिया डेªस के जूनियर वर्ग में आद्या प्रथम, सौम्या द्वितीय, हर्षिता डालमिया तृतीय रही। सीनियर में गुंजन प्रथम, रूचिका द्वितीय, जया तीसरे पर रही। महिलाओं में सीनू जालान प्रथम, नीलम दुबे द्वितीय एवं क्षमा तीसरे स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर में परी सिंह को विजेता घोषित किया गया।
अंत में आगंतुकों के प्रति आभार जताते हए अध्यक्ष डा मनीषा मिश्रा ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के संवर्द्धन, जागृति एवं नारी शक्तियों में ऊर्जा के संचार हेतु किया जाता हैं। नारी शक्ति संस्थान ऐसे कार्यक्रम को करते हुए आज दशक पूर्ण किया है जो नेक सामाजिकता की उपलब्धि है। इसके अलावा नारी शक्ति समाज के प्रत्येक दबी, असहाय नारी शक्ति के लिए खड़ी रहेगी। संचालन अंशु श्रीवास्तव ने किया। महोत्सव में संस्थान की समस्त संरक्षक मंडल, पदाधिकारी व सदस्यगण सहित भारी संख्या में नारी शक्तियां मौजूद रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment