.

.

.

.
.

आजमगढ़ :जहानागंज के एस.के.डी संस्थान में रंगोली प्रतियोगिता में दिखा छात्रों का हुनर



बच्चों ने विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक चीजों एवं रंगों के साथ आकर्षक रंगोलियां बनायी 

चन्द्रयान 2, प्लास्टिक मुक्त भारत को दर्शाते हुए प्रेरणादायक रही रंगोलियां 

जहानागंज: आजमगढ़ : क्षेत्र के एस.के.डी विद्या मंदिर संस्थान धनहुंआ के प्रागंण में दीपावली पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे बच्चो ने विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक चीजों एवं रंगों के साथ आकर्षक रंगोलियां बनायी। एक ओर जहां ये रंगोलियां आकर्षक डिजाइन के साथ मन को मोहित कर रही थी वहीं चन्द्रयान 2, प्लास्टिक मुक्त भारत को दर्शाते हुए प्रेरणादायक भी बन रही थी। छात्र/छात्राओं के इस हुनर को विद्यालय में उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर दीपक बनाना व उसे सजाने का भी हुनर बच्चों ने दिखाया।
रंगोली और दीपावली त्योहार पर चर्चा करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य रामजी चौहान और के के सरन ने बताया कि दीपावली एक ओर जहां साफ सफाई का सन्देश देती हैं वहीं इस महानिशा पर जलाये जाने वाले दीपक यह दर्शाते हैं कि जब चारो ओर घोर अन्धेरा हो एक छोटा सा दीया ही कितना प्रकाशमान होता है। ठीक उसी तरह जैसे जब आदमी अज्ञानता के घोर अन्धकार में डूबा हो और ज्ञान रूपी एक ही ज्योति उसे महान बना सकती है।
प्रतियोगिता में अंशिका जायसवाल आदिती पाण्डेय, आंचल, सुप्रभात आदि विद्यार्थियों का प्रयास काफी सराहनीय रही। इस अवसर पर श्रीकान्त सिंह, अनन्त, अभिमन्यू, राकेश पाण्डेय, संजय यादव, रेनू, संगीता, लक्ष्मी आदि लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment