.

.

.

.
.

आजमगढ़ : भारत रक्षा दल ने समारोहपूर्वक मनाया पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम का जन्मदिवस


डा. कलाम का व्यक्तित्व बहुआयामी था - वरिष्ठ साहित्यकार डा. कन्हैया सिंह 

आजमगढ़ : पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर नेहरू हाल में भारत रक्षा दल के तत्वावधान में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिवप्रसाद शर्मा अंबु के काव्य संग्रह वंदना के स्वर का विमोचन अतिथियों ने किया। संगठन की ओर से कई कार्यकर्ताओं को धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही देश का समुचित विकास होगा।
वरिष्ठ साहित्यकार डा. कन्हैया सिंह ने कहा कि डा. कलाम का व्यक्तित्व बहुआयामी था तो शिव्रप्रसाद शर्मा अंबु ने राष्ट्र के साथ धर्म पर आधारित रचना कर अपने कवि धर्म का पालन किया है। कला और बंदूक साथ चलती है तो देश का संतुलित विकास होता है। लालसा लाल तरंग ने कहा कि डा. कलाम का मानना था कि आने वाले समय में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। आज वह कल्पना साकार हो रही है और दुनिया में हम काफी सबल हुए हैं। भारद के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। जिला अस्पताल परिसर में भी भोजन की कैंटीन चलाने का प्रयास चल रहा है और जल्द ही शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में प्रभुनाथ सिंह, प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी, डा. नेहा दुबे, नरायन गौड़, सुमन सिंह, लता सिंह, उमेश सिंह गुड्डू, मुहम्मद अफजल, मनीष कृष्ण साहिल, प्रवीण कुमार गौड़ आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment