पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी
बिलरियागंज (आजमगढ़) : बिलरियागंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात को बाइक सवार युवकों ने एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। दूसरे दिन शुक्रवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। बिलरियागंज क्षेत्र की निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी गुरुवार की रात को लगभग ग्यारह बजे घर से शौच के लिए जा रही थी। पिता का आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही दो युवक बाइक लेकर आए। उक्त युवकों ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया। अपहृत किशोरी को आरोपित रौनापार क्षेत्र के बातन गांव स्थित जावेद के पोखरे पर लेकर पहुंचे। वहां पर पहले से अकमल व रेहान मौजूद थे। पांच युवकों ने मिलकर उसकी पुत्री के साथ पूरी रात सामूहिक दुराचार किया। भोर में लगभग साढ़े तीन बजे पीड़ित किशोरी को आरोपित गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल के पास छोड़कर भाग गए। पीड़ित किशोरी ने घर पहुंच कर परिजनों को आप बीती बतायी। बिलरियागंज थानाध्यक्ष आरके सिंह का कहना है कि किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव निवासी रईश छांगुर, इशहाक, अकमल, रेहाब व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment