.

.

.

.
.

बिलरियागंज : डीसीएम व ऑटो रिक्शा की टक्कर में नौ यात्री घायल

बिलरियागंज (आजमगढ़) : बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अंडाखोर टिकरिया गांव के मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर को डीसीएम व टेंपो ऑटो रिक्शा में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टेंपो पर सवार नौ यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सवारियों से भरा एक ऑटो रिक्शा शनिवार की दोपहर लगभग साढ़े ग्यारह बजे शहर से बिलरियागंज होते हुए जीयनपुर की ओर आ जा रहा था। उक्त ऑटो बिलरियागंज क्षेत्र के अंडाखोर टिकरिया गांव के समीप पहुंची थी। उसी दौरान सामने से आ रही डीसीएम में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार लगभग नौ यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों की चीख-पुकार से कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सीएचसी भेजवा दिया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल नौ यात्रियों को डाक्टरों ने सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल यात्रियों में

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment