.

.

.

.
.

देवी गीतों पर डांडिया के साथ महिलाओं ने समां बांधा,भक्तिमय हुआ अभया संस्थान का डांडिया उत्सव


विभिन्न स्कूलों छात्राओं ने डांडिया , ड्रेस कंपटीशन व ज्वेलरी कंपटीशन में हिस्सा लिया

आजमगढ़। अभया महिला सेवा संस्थान द्वारा नवरात्रि डांडिया उत्सव का आयोजन नगर के हरवंशपुर स्थित पालीवाल मैरेज हाल में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शीला श्रीवास्तव, हीना देसाई, सुनीता पाठक ने संयुक्त रूप से मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्जवलित के साथ आरती पूजन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ हुआ। इसके बाद जहां एक बार देवी गीतों पर डांडिया के साथ महिलाओं ने समां बांधा तो पूरा कार्यक्रम भक्तिमय हो गया। वहीं डांडिया और ड्रेस प्रतियोगिता में अपनी सशक्त भागीदारी के लिए महिला टीमों ने जलवा बिेखरा वहीं ज्वेलरी प्रतियोगिता भी लोगों के आकर्षक का केंद्र रहा। प्रतियोगिता का बारिकियों पर निर्णायक मंडल नजर रखे हुए था।
अभया महिला सेवा संस्थान की सचिव व आयोजिका अनामिका सिंह पालीवाल ने बताया कि नवरात्रि शक्ति का पर्व है, जिसमे आराध्य मां दुर्गा की पूजा होती है, डांडिया के माध्यम से नारियों में ऊर्जा का संचार कियाजाता है। डांडिया उत्सव में बीबीएस स्कूल, रत्ना पब्लिक स्कूल व हर्ष पब्लिक स्कूल विद्यालय की बच्चियों ने डांडिया कंपटीशन और ड्रेस कंपटीशन ज्वेलरी कंपटीशन में हिस्सा लिया। जिसमे निर्णायक मंडल द्वारा जिसमें रत्ना पब्लिक को प्रथम तो बीबीएस स्कूल द्वितीय वहीं हर्ष पब्लिक स्कूल को तृतीय घोषित किया गया। वहीं कपल डांस में प्रिया और तरुण प्रथम रहे तो प्रीति और अनुपम को द्वितीय वहीं ज्योति-अमीषा तीसरे पर रही। ड्रेस प्रतियोगिता में कृति को प्रथम स्थान मिला तो सोनिया द्वितीय व पावनी वर्मा तीसरे पर रही। इसके अलावा सिंगल डांस डांडिया में हिमांगी जायसवाल ने बाजी मारी तो हर्षिता सिंह को दूसरी स्थान पर संतोष करना पड़ा। ड्रेसअप महिला में प्रियंका वर्मा प्रथम रहीं तो अनीता द्विवेदी दूसरे स्थान, बीना सिंह तीसरे स्थान पर काबिज हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि अभया संस्थान जिस तरह से कार्य कर रही है वे सराहनीय है। अभया संस्था ने महिलाओं उन्नयन और विकास के लिए एक अच्छी योजना तैयार रही है जिसका असर निकट भविष्य में दिखेगा। देररात्रि तक चले उत्सव में महिलाओं ने जमकर आनंद उठाया और पूरे महौल को मां के वंदन में सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर अभय महिला सेवा संस्थान गंगा मिश्रा, अंजू श्रीवास्तव, रेखा सोनकर, अनीता, गीता विश्वकर्मा, वैशाली प्रतिभा द्विवेदी, प्रतिमा, प्रतिमा पांडे, अलका, प्रियंका, प्रीति श्रीवास्तव, रोली अर्चना, पूनम श्रीवास्तव आदि महिला संगठन भी मौजूद रह।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment