.

.

.

.
.

रौनापार : अज्ञात वाहन के धक्के से महिला की मौत,परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी देवारा नैनीजोर कोलवा गांव के अंबेडकर मूर्ति के पास मंगलवार की दोपहर अज्ञात वाहन के धक्के से महिला की मौत हो गयी। घटना के समय महिला चांद पट्टी बाजार से घर लौट रही थी।
अराजी देवारा नैनीजोर कोलवा गांव निवासी 50 वर्षीया दुर्गावती पत्नी चंद्रभान पटेल दोपहर में चांदपट्टी स्थित एक जनसेवा केन्द्र पर पैसा लेने गयी थी। पैसा न मिलने पर वह वापस लौट रही थी। गांव के अंबेडकर मूर्ति के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गयी। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। महिला के पास पासबुक व आधार कार्ड मिला था। मृतका को एक पुत्र व दो पुत्री हैं। मौत की सूचना घर पर मिलने पर कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment