मृतक के एक पुत्र की कुछ समय पूर्व ही गंभीरपुर थाना क्षेत्र में आटो रिक्शा में हत्या कर दी गई थी
आजमगढ़ : रानी की सराय थाना क्षेत्र के शंकर नगर में सोमवार की सुबह नहर पर एक वृद्ध की गोली मार कर हत्या के बाद फेंका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक शनिवार की शाम घर से बाजार के लिए निकला था। मृतक की पुत्री ने अज्ञात हत्यारों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सहिगड़ा के 65 वर्षीय सुबेदार राम पुत्र बेचन राम मजदूरी करता था। रविवार की शाम घर से बाजार के लिए निकला और वापस नहीं आया। सोमवार की सुबह घर से करीब पांच किलोमीटर दूर शंकर नगर के पास नहर पर रास्ते के किनारे उसका शव पड़ा था। सुबह में दौड़ लगा रहे युवकों ने शव को देख और पुलिस को सूचना दी। सुबेदार की पुत्री सीमा ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की। मृतक के सिर व सीने में गोली मारी गई थी। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है। सुबेदार के एक पुत्र की दो माह पूर्व गंभीरपुर थाना क्षेत्र में आटो रिक्शा में हत्या कर दी गई थी। मामले का खुलासा होने पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसका दूसरा पुत्र मानसिक रूप से बीमार है, जो इस समय घर से लापता है। सीओ सिटी इलामारनजी ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की।
Blogger Comment
Facebook Comment