.

.

.

.
.

आजमगढ़ : रास्ते के विवाद में में चले लाठी डंडे, वृद्ध की हत्या, आधा दर्जन से अधिक घायल

मेहनगर थाना क्षेत्र के बेनुपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर भिड़े थे दो पक्ष, फाॅर्स तैनात 

आजमगढ़ : मेहनगर थाना क्षेत्र के बेनुपुर गांव में पूर्व से चल रहे रास्ते के विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह दो पक्ष आपस में भिड़ गए। लाठी डंडा से हुई मारपीट में एक पक्ष से एक वृद्ध की मौत हो गयी तथा दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात है।
बेनुपुपर निवासी 55 वर्षीय गिरधारी राम पुत्र गोगा का गांव के सूर्यबली से चकमार्ग को लेकर विवाद चल रहा था। राजस्व कर्मियों ने चकमार्ग की पैमाइश की थी। जिसे लेकर दोनों पक्ष में तनाव बढ़ गया था। गुरुवार की सुबह गिरधारी पक्ष के लोग ट्रैक्टर लेकर खेत ही जुताई करने विवादित चकमार्ग से जा रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने रोक दिया। जिसे लेकर दोनों पक्ष में  गाली गलौज होने लगेगी। कुछ ही देर में दोनों पक्ष में लाठी डंडा व ईट पत्थर चलने लगे। हमलावरें ने लाठी डंडा से पीट कर गिरधारी राम की हत्या कर दी। इसके साथ ही मृतक गिरधारी की पत्नी धनौता देवी, 28 वर्षीय विवेक पुत्र रामबचन, 30 वर्षीय विशाल, 50 वर्षीय रामनवल, 45 वर्षीया मानवती, 46 वर्षीया इद्रावती, 25 वर्षीय सत्येन्द्र व 20 वर्षीय सौरभ घायल हो गये। घायलों को मेंहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से 70 वर्षीय वंशराम व इनके पुत्र 50 वर्षीय सूर्यबली घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी विजय मिश्र ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना की जानकारी होते ही सीओ लालगंज अजय कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment