.

.

.

.
.

आजमगढ़ :अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार होमगार्ड की मौत,परिवार में कोहराम

आजमगढ़ : जहानागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के समीप गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार होमगार्ड की मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं साथी के निधन से होमगार्ड के जवानों में भी शोक की लहर है।
जहानागंज क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 55 वर्षीय शिव नारायन सिंह पुत्र स्व. सिंहासन सिंह होमगार्ड के जवान थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी जहानागंज थाने में लगी थी। वह गुरुवार की दोपहर को लगभग दो बजे जहानागंज थाना से ड्यूटी कर साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। गांव के समीप वह पहुंचे थे कि उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में वह काफी देर तक सड़क किनारे पड़े थे। काफी देर बाद जब राहगीरों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने गांव के लोगों को बताया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल होमगार्ड जवान को जिला अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल में इलाज करा रहे उक्त जवान की गुरुवार की रात करीब आठ बजे मौत हो गई। मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। होमगार्ड जवान अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके तीन पुत्र हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment