.

.

.

.
.

आजमगढ़ संवेदनशील जनपद, त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतना एवं जागरूक रहना आवश्यक है- डीएम

जनपद के समस्त थानों को 04 जोन में विभक्त कर सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की हुई तैनाती 

आजमगढ़ 27 सितम्बर-- जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया है कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष शारदीय नवरात्रि दिनांक 29 सितंबर 2019 से प्रारंभ हो रहा है। दुर्गाष्टमी दिनांक 6 अक्टूबर 2019 व महानवमी दिनांक 7 अक्टूबर 2019 एवं दिनांक 8 अक्टूबर को दशमी (विजयादशमी/दशहरा) मनाया जाएगा। जनपद आजमगढ़ की अधिकांश आबादी हिंदू-मुस्लिम की मिश्रित आबादी है। यह जनपद एक संवेदनशील जनपद होने के कारण उक्त त्योहार के अवसर पर विशेष सतर्कता बरतना एवं जागरूक रहना आवश्यक है।उन्होने बताया है कि उक्त त्योहारों के अवसर पर शांति व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने हेतु जनपद के समस्त थानों को 04 जोन में विभक्त किया गया है। तहसील सदर हेतु मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, तहसील लालगंज व मेहनगर हेतु अपर जिलाधिकारी मजिस्ट्रेट (प्रशासन) नरेंद्र सिंह, तहसील सगड़ी व बूढ़नपुर हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, तहसील फूलपुर, निजामाबाद व मार्टीनगंज हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) गुरु प्रसाद गुप्ता को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती की गई है।
इसी प्रकार तहसील सदर के सम्पूर्ण क्षेत्र हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट सदर प्रशांत कुमार नायक, तहसील लालगंज के सम्पूर्ण क्षेत्र हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव, तहसील मेंहनगर के सम्पूर्ण क्षेत्र हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट मेंहनगर अरविंद सिंह, तहसील सगड़ी के संपूर्ण क्षेत्र हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट सगड़ी राघवेंद्र सिंह, तहसील बूढ़नपुर के संपूर्ण क्षेत्र हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट बूढ़नपुर दिनेश कुमार मिश्र, तहसील फूलुपर के सम्पूर्ण क्षेत्र हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट फूलपुर वागीश कुमार शुक्ला, तहसील मार्टिनगंज के संपूर्ण क्षेत्र हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट मार्टिनगंज धीरज कुमार श्रीवास्तव तथा तहसील निजामाबाद के संपूर्ण क्षेत्र हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट निजामाबाद सुश्री प्रिंयका की जोनल मजिस्ट्रेट तैनाती की गयी है।
उपरोक्त मजिस्ट्रेटगण अपने-अपने जोन का पर्यवेक्षण करते हुए संबंधित अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी से समन्वय स्थापित कर कानून/शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे तथा त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न करायेंगे। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment