.

.

.

.
.

आजमगढ़ : बरदह और पंवई क्षेत्र में दो लोगों द्वारा फांसी लगा कर आत्म हत्या की गई


आजमगढ़ : जिले के बरदह और पंवई क्षेत्र में दो लोगों द्वारा फांसी लगा कर आत्म हत्या करने का मामला सामने आया है। बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा गांव के सिवान में शनिवार की सुबह पोखरे पर एक अधेड़ पुरूष ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। गांव के लोग सुबह शौच के लिए गये तो शव को लटकता हुआ देखा। बताया जा रहा है की परिवार में कुछ बातों को लेकर आपस में विवाद चल रहा था जिससे वह अवसाद में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुबरा निवासी 43 वर्षीय सूरज सिंह पुत्र लानेन्द्र सिंह प्राइवेट वाहन चलाता था। इन दिनों वह चालक का काम छोड़कर घर पर ही रह कर खेती करता था। परिजनों ने बताया कि सूरज शुक्रवार की रात में खाना खाकर सोया था। शनिवार की भोर में करीब चार बजे शौच के लिए घर से निकला। घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर पोखेरे के पास पेड़ पर नायलान की रस्सी से लटककर आत्महत्या कर ली। ग्रामीण सुबह शौच के लिए गये तो लटकता हुआ शव देखे। थोड़ी ही देर में गांव के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लटक रहे शव को नीचे उतरवाया। मृतक तीन भाई में छोटे था उसको दो बेटी व एक बेटा है।
वहीँ पंवई थाना क्षेत्र के मैगना निवासी एक युवक ने शुक्रवार की रात टीनशेड के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को शनिवार की सुबह हुई। 35 वर्षीय शैलेश गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश के परिजनों ने बताया की वह रात में घर के भीतर सो रहा था। गर्मी होने पर बाहर सोने के लिए चला गया। घर से सटे टीनशेड में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग सुबह उठे तो उसका शव टीन शेड के पाइप से लटक रहा था। घटना को पुलिस से अवगत कराया। पुलिस के आने के बाद शव को नीचे उतारा गया। मृतक दो भाई में छोटा था घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment