गम्भीरपुर में मारपीट में मृत रामचरन मौर्य के परिजनों से मिले सपा प्रदेश अध्यक्ष
आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एम0एल0सी0 जनपद बलिया में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामचन्दर चैबे की मूर्ति का अनावरण करने जा रहे थे। रात्रि विश्राम आजमगढ़ के दौरान आज सुबह 8.30 बजे थाना गम्भीरपुर के अन्तर्गत ग्राम रक्षपालपुर में दबंगों द्वारा कोइरी (मौर्या) समाज के गरीबों को रास्ते के विवाद को लेकर निर्मम पिटाई से रामचरन मौर्य, दीपक मौर्य, संतोष मौर्य, हीरामणि देवी, मनोरमा, चन्तारा गम्भीर रूप से घायल हुए लोगों को देखने उस गाॅव में पहुॅचे। दो दिन बाद ही रामचरन मौर्य की मृत्यु हो गयी थी। घटना दिनांक 26 जुलाई 2019 की है। मृतक के घरवालों ने बताया कि रास्ते का विवाद था। जिसके सम्बन्ध में सभी अधिकारियों के यहाॅ सूचना दी गयी थी इसके बावजूद भी दबंग रास्ते को कब्जा कर रहे थे। 100 नम्बर डायल करने पर पुलिस के आने के बाद पुलिस के सामने ही महेन्द्र सिंह व राजबहादुर सिंह आदि ने बुरी तरह मारा पीटा। प्रदेश अध्यक्ष श्री पटेल जी ने कहा कि प्रदेश व देश में जंगलराज कायम है। गरीबों, पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों के ऊपर जुर्म हो रहे हैं। शासन के दबाव में प्रशासन व पुलिस कोई कार्यवाई नहीं कर रही है। हत्या, बलात्कार, छिनैती व लूट की घटनाएं बढ़ी हैं। बेटियों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बड़े गुण्डों व माफियाओं को सरकार का संरक्षण मिल रहा है। दबंगों के विरूद्ध शासन के निर्देश पर पुलिस मुकदमे नहीं दर्ज कर रही है। जिसके कारण अपराध बढ़ते जा रहे हैं माननीय सुप्रीम कोर्ट का कल का निर्णय प्रशंसनीय एवं स्वागत योग्य है। आज भाजपा नेताओं के जुर्म से परेशान जनता की नजर मा0सुप्रीम कोर्ट पर टिकी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से माॅग किया कि मृतक के परिवार को 25 लाख व घायलों को 5 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाय। उनके साथ जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक संग्राम यादव, राकेश यादव एम0एल0सी0, पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व एम0एल0सी0 कमला प्रसाद यादव, पूर्व विधायक बेचई सरोज, जयराम सिंह पटेल, रामआसरे चैहान, सिकन्दर यादव, महेन्द्र यादव, तेजबहादुर यादव, शिवसागर यादव, जयराम मौर्य, दुर्गा शुक्ला, अरसद अहमद आदि थे।
Blogger Comment
Facebook Comment