महिला सशक्तिकरण के आदर्श के रूप में सुषमा जी को भारतीय इतिहास हमेशा याद रखेगा -डा पूनम तिवारी
आजमगढ़। मातृ शक्ति की प्रखर आवाज रही पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से नारी शक्ति संस्थान ने गहरा दुख जताया है। नगर के सीताराम मुहल्ला स्थित कार्यालय में संस्थान की सचिव डा पूनम तिवारी की अध्यक्षता में शोकसभा आहुत कर उन्हें नमन किया गया। शोकसभा को संबोधित करते हुए डा पूनम तिवारी ने सुषमा स्वराज के निधन को भारतीय राजनीति के एक गौरवशाली अध्याय का अंत बताया। डा तिवारी ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री के निधन से सभी शोकाकुल है। सुषमा स्वराज्य संसद में देश की सभी महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व करती थी, जिन्हें महिलाओं के आदर्श के रूप में भारतीय इतिहास याद रखेगा। अध्यक्ष डा मनीषा मिश्रा ने कहा कि विदेश मंत्री के तौर उनके कार्यकाल को पूरा विश्व जानता है, उन्होंने न सिर्फ महिला विदेश मंत्री का कद बढ़ाया बल्कि अपने नीति से पूरे विश्व में एक खास उपस्थिति दर्ज करायी। सुषमा स्वराज समस्त भारतीय नारियों की आदर्श थी। इस दौरान गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर सभी ने ईश्वर से प्रार्थना किया। इस अवसर पर संस्था की संरक्षक, पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment