आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नेवादा में बुधवार की रात करीब आठ बजे एक युवक की उसके साथी ने चाकू मार कर हत्या करी दी। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुबाकरपुर कस्बा के नेवादा निवासी 25 वर्षीय जाहिद पुत्र कासिफ बुनकर था। वह घर पर साड़ी की बुनाई का काम करता था। बुधवार की शाम घर पर उसका मित्र लल्लू आया दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। लल्लू ने चाकू से हमला कर जहिद को घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह भगाने लगा। आस-पास के लोगें ने उसे पकड़ लिया। घायल को लेकर परिजन सामुदायिक केन्द्र पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई में बड़ा था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ सदर अकमल खान ने बताया कि शाम को दोनों में विवाद हुआ था। आरोपी मनबढ़ था उसने चाकू से मार कर हत्या कर दी। आरोपी पुलिस की हिराशत में हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment