.

.

.

.
.

आजमगढ़ : सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,जलाभिषेक कर मन्नते मांगी

 श्रद्धालु जलाभिषेक कर बाबा भोले नाथ से मन्नते मांग रहे थे

आजमगढ़ : सावन के अंतिम सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों व शिवालयों में अच्छी खासी भीड़ रही। अलसुबह से ही लोग लाइन में लगकर भोले बाबा के जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लाइन जैसे-जैसे आगे बढ़ रही थी घंटा घड़ियाल बजाकर जयकारे लगाकर अपनी आस्था को प्रकट कर रहे थे। सुबह से यह सिलसिला जारी रहा और देरशाम तक चला। चक्रपानपुर क्षेत्र के पातालपुरी शिवधाम व डीहा गांव अंतर्गत सिद्धनाथ बाबा पातालपुरी धाम पर सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु भोर से ही कतार में खड़े होकर दर्शन-पूजन में व्यस्त रहे। संजरपुर में अंतिम सोमवार को क्षेत्र में बाबा भोलेनाथ के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। हर तरफ हर-हर महादेव के जयकारे की गूंज होती रही। मंदिरों में भक्त लाइन में खड़े होकर दूध व जलाभिषेक कर मन्नते मांगी। मेहनगर के गौरा गांव स्थित मंडलेश्वर महादेव शिव सरोवर में शिवभक्तों ने सुबह चार बजे से ही आस्था की डुबकी लगाकर हर-हर महादेव के जयकारों के साथ शिवलिग पर जलाभिषेक किया। वहीं कस्बे के ऐतिहासिक लखराव पोखरे के महादेव घाट पर शिव मंदिर व निरंजन कुटी स्थित शिवलिग पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। लालगंज नगर के पातालपुरी घमरिया शिव मंदिर, पशुपतिनाथ शिव मंदिर, पातालपुरी महादेव मंदिर के साथ ही क्षेत्र के अन्य मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। दीदारगंज क्षेत्र के चितारामहमूदपुर में स्थित प्राचीन पातालपुरी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। अंतिम सोमवार होने के कारण जलाभिषेक के लिए कांवरियों का रेला उमड़ पड़ा था। बोंगरिया क्षेत्र के शिव मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं व कांवरियों की भीड़ सुबह से ही लग गई थी। श्रद्धालुओं ने शिवमंदिरों पर जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। वहीँ फूलपुर में सावन का आखिरी सोमवार होने के कारण भोर से ही कांवरियों का आगमन शुरू हो गया था। वहीं क्षेत्र के दुर्वासा धाम से लेकर मुड़यिार गांव स्थित मुंडेश्वर नाथ शिव मंदिरों पर शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से मंदिरों पर जलाभिषेक किया। बिलरियागंज में आखिरी सोमवार होने के कारण शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। श्रद्धालु जलाभिषेक कर बाबा भोले नाथ से मन्नते मांग रहे थे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment