.

आजमगढ़ : भाजपा महिला मोर्चा ने अराजीबाग में कैंप लगाया,100 ने ली भाजपा की सदस्यता

कैंप में जिला उपाध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह के नेतृत्व में 100 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली

आजमगढ़ : भाजपा की ओर से शुरू किए गए सदस्यता अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सोमवार को अराजीबाग में कैंप लगाया गया। कैंप में जिला उपाध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह के नेतृत्व में 100 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के लिए आयुष्मान योजना, सौभाग्य योजना व उज्ज्वला योजना चलाई जा रही है। हर गरीब परिवार को इसका लाभ दिया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे लोक भलाई कार्यों को देखते हुए लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। लोगों में भाजपा की सदस्यता लेने के लिए भारी उत्साह पाया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह रहे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के आइटी प्रमुख कुशल सिंह गौतम, जिला मीडिया प्रभारी विवेक निषाद, नगर अध्यक्ष विनय गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष सुमन सिंह व धर्मेंद्र सिंह सहित आदि मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment