छोटी बहन की तहरीर पर पांच लोगों के विरूद्ध हत्या कर शव को गायब करने की रिपोर्ट दर्ज की गई
आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सौतेले भाई ने गांव के दूसरी जाति के लड़के से प्रेम करने पर बहन की हत्या कर दी। यही नहीं प्रधान सहित अन्य के साथ मिल कर शव को ठिकाने भी लगाने का प्रयास किया गया था । घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मृतका की छोटी बहन की तहरीर पर पांच लोगों के विरूद्ध हत्या कर शव को गायब करने की रिपोर्ट दर्ज की है।बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 16 वर्षीया एक किशोरी गांव के पास एक विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। उसका उसी गांव के दूसरे जाति के लड़के साहब सरोज पुत्र चन्नर सरोज से प्रेम प्रपंच था। परिवार के लोगों को यह बात बर्दाश्त नहीं हो रही थी। सौतेले भाई जतन मौर्य, प्रधान मानिक सरोज, दुर्गा मौर्य, रामजनम ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। मारने पीटने के बाद परिवार के लोग उसे घर के एक कमरे में बंद कर दिये। संदिग्ध हालत में 28 जुलाई की रात उसकी मौत हो गयी। मौत के बाद उक्त लोगों ने प्रधान मानिक सरोज की बोलेरो गाड़ी से शव को कहीं ले जाकर ठिकाने लगा दिये। मृतका की छोटी बहन की तहरीर पर पुलिस ने उक्त लोगों सहित आधा दर्जन लागों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की बहन की तहरीर पर सौतेले भाई जतन मौर्य, गांव के प्रधान मनिका सरोज, दुर्गा मौर्य, रामजनम मौर्य, राम मिलन सरोज सहित एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि किशोरी की बड़ी बहन ने सौतेले भाई, बहन के प्रेमी, गांव के प्रधान पर हत्या, सबूत नष्ट करने और अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment