उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या आजमगढ़ में चलाए जा रहे भाजपा सदस्यता अभियान की भी समीक्षा करेंगे
आजमगढ़. : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री शासन केशव प्रसाद मौर्य 11 अगस्त को आजमगढ़ आएंगे यहां वे कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो के प्रगति तथा संगठन आदि के बारे में जानकारी हासिल करेंगें। माना जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या जिले में चलाए जा रहे भाजपा के सदस्यता अभियान की भी समीक्षा करेंगे। उप मुख्यमंत्री 11 अगस्त को हेलिकॉप्टर से प्रयागराज से चलकर 11ः45 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेगे। इसके बाद 11ः55 बजे वे सर्किट हाउस पहुंचेगे। यहां से 12ः10 बजे चलकर 12ः20 बजे बूथ संख्या 244, शाह कुन्दनपुर विधान सभा सदर, आजमगढ़ में बूथ सदस्या कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 12ः50 बजे फिर सर्किट हाउस आएंगे यहां 13ः20 बजे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 13ः50 बजे सर्किट हाउस में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों ने शामिल होने के बाद 15ः05 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन आजमगढ़ में आगमन होगा। उसके बाद मा0 उपमुख्यंत्री जी 15ः10 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन आजमगढ़ से राजकीय हेलीकाप्टर से लखनऊ रवाना होंगे।
Blogger Comment
Facebook Comment