श्रीमती स्वराज का निधन को भारतीय राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति - उमेश सिंह गुड्डू, जिलाध्यक्ष
आजमगढ़। भारत रक्षा दल द्वारा स्थानीय कुंवर सिंह उद्यान में बुधवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें देश की सुप्रसिद्ध राजनेत्री, नारी सम्मान की साक्षात मूर्ति, ओजस्वी वक्ता, दिल्ली राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख, उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए भारत रक्षा दल के जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू ने श्रीमती स्वराज के निधन को भारतीय राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। इस श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से मोहम्मद अफजल, निशीथ रंजन तिवारी, मनीष कृष्ण साहिल, रामजनम निषाद, सुनील वर्मा, अनूप श्रीवास्तव, डा. धीर जी श्रीवास्तव, डा. मनोज श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment