.

आजमगढ़: मुखिया के जन्मदिवस पर सपाइयों ने किया रक्तदान,कहा अखिलेश जी के लिए देंगे हर कुर्बानी

46 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना किया 

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी आजमगढ़ ने आजमगढ़ सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 46वें जन्मदिन पर आज ब्लड बैंक मंडलीय अस्पताल में 46 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान देकर उनको दीर्घायु होने की शुभकामना दिया। उन लोगों ने कहा कि हम लोगों को अखिलेश यादव के सम्मान में जान देकर कुर्बानी देने की जरूरत होगी तो कुर्बानी देने में पीछे नहीं हटेंगे। रक्तदान करने वालों में सना परवीन, सपना निषाद, अशोक यादव, रामप्रवेश यादव, वीरेन्द्र यादव, शाश्वत किशोर यादव, शशांक किशोर यादव, राजेश पटेल, शिशुपाल सिंह, आशीर्वाद यादव, अविनाश यादव, अविनेष पटेल, सूरज राजभर, पंकज राजभर, अब्दुल्ला, शुभम यादव, हरिकेश यादव, मो0मेराज, राजेश पासवान, चन्द्रशेखर, धीरज, हंसराज चैहान आदि कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। पुनः स0पा0 कार्यालय पर आयोजित जन्मदिन समारोह में विधायकों, पूर्व विधायकों व पार्टी के नेताओं द्वारा केक काटकर उनको जन्मदिन की शुभकामना व बधाई दिया।
इस अवसर पर विधायक आलमबदी आजमी, डा0संग्राम यादव, नफीस अहमद, रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, बेचई सरोज, अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल, बबिता चैहान, प्रेमा यादव, आशा यादव, द्रौपदी पाण्डेय, अशोक यादव, हरिश्चन्द्र यादव, रामआसरे चैहान, राजनरायन यादव, डा0हरिराम सिंह यादव, दामोदर प्रजापति, शोभनाथ यादव, हंसराज यादव, शिवनरायन सिंह, राजेश, राजाराम सोनकर, कमलेश आदि उपस्थित थे।
सपा नेताओं ने कहा की समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर 5-5 पौधे लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पर्यावरण संरक्षण के सपने को पूरा करेंगे तथा पदाधिकारी कार्यकर्ता गाॅव-गाॅव जाकर उनके द्वारा किये गये विकास के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बतायेंगे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment