.

.

.

.
.

गंभीरपुर : दो पक्षों में मारपीट में वृद्ध की मौत, एसपी कार्यालय के सामने शव रख हुआ प्रदर्शन


लेखपाल व तहसील कर्मी के खिलाफ कार्यवाही और मृतक के परिजनों को मुआवजा की मांग  की गई 

आजमगढ़ : गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रछपालपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गयी थी। गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की उपचार के दौरान अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गयी। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने पोस्टमॉर्टेम होने के बाद एसपी कार्यालय के सामने शव रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
रछपालपुर गांव निवासी 60 वर्षीय रामचरन पुत्र स्व. श्याम लाल दिल्ली में रहता था। करीब डेढ़ माह पूर्व घर आया था। पड़ोसियों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनो पक्ष में जम कर मारपीट हो गयी। जिसमें रामचरन गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर देख डॉक्टर रेफर कर दिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मंगलवार की दोपहर में मौत हो गयी। मृतक को एक पुत्र व पांच पुत्री हैं। एक माह पूर्व उसके भाई व भतीजे की दुर्घटना में मौत हो गयी थी। परिवार में डेढ़ माह में हुई तीन मौत से कोहराम मच गया है। इधर बुधवार को पीएम के बाद परिजन शव ले कर पुलिस कप्तान कार्यालय पर पंहुच गए और राजनीतिक प्रभाव के चलते हत्या के आरोपियों पर कोई कार्यवाही न होने का आरोप लगा प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने मैत्रेय प्रगति मंच के बैनर तले सौंपे गए ज्ञापन में स्थानीय लेखपाल व एक तहसील कर्मी के खिलाफ कार्यवाही और मृतक के परिजनों की निम्न आर्थिक स्थिति देखते हुए 50 लाख के मुआवजे की मांग रख शव के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर पंहुची नगर कोतवाली पुलिस टीम ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment