.

मार्टीनगंज : ठाकुर मनोज को हरा भाजपा समर्थित गौरव सिंह मोनू का प्रमुख पद पर हुआ कब्जा

गौरव सिंह मोनू को 49, ठाकुर मनोज सिंह को 37 और सपा समर्थित सिकंदर को जीरो मत प्राप्त हुए

मार्टीनगंज: पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह के इस्तीफा देने के बाद रिक्त चल रही मार्टीनगंज ब्लाक प्रमुख सीट का चुनाव शुक्रवार को सकुशल संपन्न हो गया। मतदान के बाद हुई मतगणना में भाजपा समर्थित गौरव सिंह मोनू ने पूर्व प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह को हराकर ब्लाक प्रमुख बनने का गौरव ‌हासिल किया।
उपचुनाव के लिए बुधवार को हुए नामांकन में कुल चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें एक प्रत्याशी ने गुरुवार को हुए नामांकन वापस में पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद मैदान में बचे। जिसमें भाजपा सम‌र्थित गौरव सिंह मोनू, निर्दलीय पूर्व प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह और सपा समर्थित सिकंदर यादव शेष बचे। शुक्रवार को मतदान का कार्य पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुआ। इस मतदान में 97 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को हिस्सा लेना था। लेकिन 94 सदस्यों ने ही मतदान में हिस्सा लिया। शाम तीन बजे मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना शुरू हुई। जिसमें गौरव सिंह मोनू को 49, ठाकुर मनोज सिंह को 37 और सिकंदर को जीरो मत प्राप्त हुए। जबकि आठ मत अवैध घोषित किए गए। इस प्रकार गौरव सिंह मोनू को 12 मतों से विजयी घोषित किया गया। एआरओ साहित्य निकष सिंह ने मतगणना के बाद गौरव सिंह को विजयी घोषित करते हुए कहा कि प्रमाण पत्र जिले से मिलेगा। इस मौके पर एसपी ग्रामीण एनपी सिंह, सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद, एसडीएम मार्टीनगंज आशाराम यादव, बीडिओ प्रेमचंद राम, प्रभारी विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment