.

.

.

.
.

आजमगढ़ : लाल बिहारी मृतक की 43वीं बरसी पर मुर्दे करायेंगे सिर मुंडन,भोज का भी आयोजन

सरकारी अभिलेखों में मृतक घोषित कर दिए गए लोग 30 जुलाई को मनाएंगे मृतक दिवस 

आजमगढ़ 27 जुलाई 2019 मृतक संघ के तत्वावधान में 43वां जीवित मृतक दिवस दिनांक 30 जुलाई 2019 दिन मंगलवार समय लगभग 1 बजे दिन में कुंवर सिंह उद्यान पार्क आजमगढ़ में मृतक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता लाल बिहारी मृतक की 43वीं  बरसी पर मुर्दे करायेंगे सिर मुंडन। जीवित मृतक की आत्मा के शांति के लिए जीवितों को देंगे भोज।
तहसीलों, चकबंदियों, सरकारी विभागों के अभिलेखों में जीवित व्यक्तिओं को मृत घोषित कर और धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी द्वारा भ्रष्ट अधिकारिओं, कर्मचारियों की मिली भगत से गरीबों, अनपढ़ों, निःसंतानों, महिला-पुरुषों की जमीनों, मकानों को हड़प लेते हैं। यही नहीं वृद्धा पेंसनों, राशनकार्डों, मतदाता सूचियों, विधवा पेंसनों आदि अभिलेखों में मृत घोषित कर अधिकारों से वंचित कर मानवाधिकारों का हनन कर रहे हैं। लगभग 43 वर्षों से जन न्याय हेतु निरंतर संघर्ष कर हजारों-हजार पीड़ितों के जमीनों, मकानों को मिडिया के सहयोग से शासन-प्रशासन को अवगत कराकर, न्याय दिलाकर मानव अधिकारों की रक्षा किया गया है। अन्य लाखों, करोड़ों पीड़ितों और जीवित मृतकों के न्याय के लिए संघर्ष जारी है।
मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम राष्ट्रपति, माo प्रधानमंत्री, माo गृहमंत्री, माo मंत्री जी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय व गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली, माo मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, सरकारी विभागों के सचिवों व जिला अधिकारी आदि आजमगढ़ को आमंत्रण पत्र रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेज दिया गया हैं। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment