.

.

.

.
.

आजमगढ़: मृतक संघ ने जीवित मृतकों की आत्मा के शांति के लिए मुंडन करा भोज कराया

राजस्व दस्तावेजों में मुर्दा दिखाए गए लोगों के लिए संघर्ष जारी रहेगा - लाल बिहारी 'मृतक' 

आजमगढ़। मृतक संघ के तत्वावधान में 43वां जीवित मृतक दिवस मंगलवार को कुंवर सिंह उद्याऩ में मृतकांं ने सिर मुंडन कराकर मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता लाल बिहारी मृतक की 43वां बरसी पर मृतक संघ ने जीवित मृतक की आत्मा के शांति के लिए जीवितों को भोज कराया।
इस बावत मृतक संघ के अध्यक्ष लालबिहारी ने कहा कि लगभग 43 वर्षों से जन न्याय हेतु निरंतर संघर्ष कर हजारों-हजार पीड़ितों के जमीनों, मकानों को मिडिया के सहयोग से शासन-प्रशासन को अवगत कराकर, न्याय दिलाकर मानव अधिकारों की रक्षा किया गया है। अन्य लाखों, पीड़ितों और जीवित मृतकों के न्याय के लिए संघर्ष जारी है। उन्होंने बताया कि संघ वर्षगांठ में महामहिम राष्ट्रपति, मा प्रधानमंत्री, माव गृहमंत्री, माव मंत्री जी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय व गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली, माव मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, सरकारी विभागों के सचिवों व जिला अधिकारी आदि आजमगढ़ को आमंत्रण पत्र रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेज गया था लेकिन किसी ने भी कार्यक्रम में शिरकत नहीं किया न हीं किसी प्रकार का पत्र भेजकर असमर्थता जतायी। मृतक संघ लगातार अपने संघर्षो को लेकर जीवित मृतकां को न्याय दिला रहा है, जिसे आगे भी जारी रखा जायेंगा। मुंडन कराने वालों में लालबिहारी मृतक, जमुना पुत्र स्व लौटन शामिल रहे।
इस अवसर पीड़ित भगवानी देवी, राम अवतार यादव, मेवालाल यादव, आदि मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment