.

.

.

.
.

आजमगढ़ : तीन बेटियां पैदा हुईं तो पति,ससुराल वालों ने घर से निकाला,06 महीनो से मामला लटकाया है कंधरापुर थाना

पीड़िता ने दबंगो के आगे कंधरापुर पुलिस पर नाकामी का आरोप लगा एसपी से लगाईं गुहार 

आजमगढ़ : जहाँ देश और प्रदेश की सरकार बेटी बचाओं का नारा दे रही है तो वही आजमगढ़ जिले में एक महिला को तीन बेटिया हो जाने पर पति ने बेटियों के साथ पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी लेकिन दबंग ससुराल वालों के दबाव में पुलिस ने 6 महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई । जिससे परेशान पत्नी परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर न्याय की गुहार लगाने पहुची महिला पूजा है। पूजा मऊ जिले के टेकइ गांव की रहने वाली है। पूजा की शादी आजमगढ़ जिले के कन्धरापुर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव के रहने वाले अनिल के साथ 2014 में हुई थी। शादी के बाद पूजा को पहले लड़की हुई। जिससे उसके परिजन खुश नही हुए। दूसरी बार भी पूजा को फिर लड़की ही हुई। जिसके बाद से परिजन उसे प्रताड़ित करने लगे। पूजा का आरोप है कि ससुराल वालों की लड़के की चाहत में तीसरी बार भी लड़की ही पैदा हुई, जिसके बाद पूजा के ससुरालवालों का पारा गर्म हों गया। इसी बीच परिजनों ने उसे चेक कराने के बहाने चोरी से उसकी नसबंदी भी करा दिये। इसके बाद उसकी सास, देवर और पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह कन्धरापुर थाने में इसकी शिकायत की। लेकिन दबंग ससुराल वालो के आगे स्थानीय पुलिस ने घुटने टेक दिये। जिसके कारण पूजा की शिकायत पिछले 6 माह से थाने में फाइलों के ढेर में दब गयी। यही नहीं पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद उसके ससुराल वालो ने धमकी भी देना शुरू कर दिया। जिससे परेशान पूजा अपने पिता के साथ आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment