.

.

.

.
.

आजमगढ़ : पत्नी से विवाद के बाद भट्ठा मजदूर ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली

आजमगढ़ : पवई थाना क्षेत्र के दशनवल गांव के ईट भट्ठे पर बुधवार की रात एक भट्ठा मजदूर ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पत्नी को गुरुवार की सुबह हुई। पति पत्नी में विवाद होने से रात में पत्नी पड़ोसी के घर चली गयी थी।
झारखंड प्रांत के गढ़वा थानान्तर्गत मंडरियां थाना क्षेत्र के ठहरी गांव निवसी 30 वर्षीय सोहन पवई थाना क्षेत्र के दशनवल गांव में एक भट्ठे पर मजदूर था। करीब चार माह से पत्नी के साथ काम कर रहा था। बुधवर को भट्ठा से उसका साप्ताहिक भुगतान हुआ था। पति-पत्नी दोनो शाम को पवई बाजार गये थे। जरूरी सामानों की खरीदारी कर शाम को घर लौटने के बाद पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सोहन ने पत्नी रात में घर से निकाल दिया। वह रात में पड़ोसी के घर रही। बुधवार की सुबह वह घर पहुंची तो सोहन का शव घर में के टीन शेड पर लगे बांस से फांसी पर लटक रहा था। घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोग मौके पर जुट गये थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment