जनवरों के लिए छाया हेतु शेड, भूसा, पानी के प्रबंध से साथ ही देखभाल हेतु कर्मचारी की व्यवस्था हो
आजमगढ़ 02 जून -- जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में निराश्रित/बेसहारा पशुओं हेतु गोवंश आश्रय स्थलों के संचालन के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों तथा अधि0 अधि0 नगरपालिका/नगर पंचायत के साथ समीक्षा बैठक की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्डवार तथा नगरपालिका/नगर पंचायत वार गोवशं आश्रय स्थलों की समीक्षा गयी। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र से सम्बन्धित गोवंश आश्रय स्थलों को प्रतिदिन सुबह-शाम मानिटरिंग करे तथा जनवरों के लिए छाया हेतु शेड, भूसा, पानी के लिए समरशीबल तथा जानवरों के देखभाल हेतु कर्मचारी की व्यवस्था उच्च प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करे। क्योेंकि जानवर जीवित पशु है। इसी के साथ ही प्रत्योक गोवंश आश्रय स्थल पर एक रजिस्टर रखे जिसमें गोवंश आश्रय स्थल में रह रहे पशुओं की एण्ट्री हो तथा कितने पशुएं बीमार है इसका भी व्यौरा रखे। उन्होने सीवीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद जितने भी भूसा व्यापारी है उसकी सूची समस्त उप जिलाधिकारियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि प्रत्येक विकास खण्ड तथा नगरपालिका/नगर पंचायत में कम से कम एक गोवंश आश्रय स्थल को जल्द से जल्द सक्रिय करना सुनिश्चत करे। उन्होने यह भी कहा कि गोवंश आश्रय स्थल में जो पशुयें रखे गये है उनके गोबर तथा गोमूत्र के लिए एक गढ्ढ़ा खोदवा ले। उन्होने कहा कि गोवंश आश्रय स्थल में जो गोबर की खाद बनायी जायेगी उसकी सप्लाई वन विभाग को की जायेगी। उन्होने सभी उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारियों तथा नगरपालिका/नगर पंचायत के अधि0 अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंश आश्रय स्थल के संचालन के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। कार्य को पूरी ईमानदारी के साथ करे। यह योजना मुख्यमंत्री जी के प्राथमिकताओं मे से एक है। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व गुरू प्रसाद, पीडी अभिमन्यू सिंह, डीसी मनरेगा डा0 वीवी सिंह, समस्त सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत के अधि0 अधिकारी, डीपीआरओ आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी डा0 जितेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment